5 जुलाई- ब्रिटेन में लेबर पार्टी के कीर स्टारमर नए प्रधानमंत्री बने।

ब्रिटेन में 5 जुलाई को सत्ता बदल गई। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई। इसके कुछ घंटे बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेबर पार्टी के 61 साल के कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

सुनक ने हार स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी है। उन्होंने स्टार्मर को भी फोन कर जीत की बधाई दी। आम चुनाव में लेबर पार्टी को बंपर जीत मिली है। पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 पर जीत दर्ज की है।

सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है। उधर कंजर्वेटिव 120 सीटों पर सिमट गई। यह कंजर्वेटिव पार्टी की पिछले 200 सालों में सबसे बड़ी हार है।

कीर स्टॉर्मर ने अपनी कैबिनेट का गठन कर लिया है। उन्होंने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रेचल रीव्ज को वित्त मंत्री बनाया है। वह इस पद को हासिल करने वाली पहली महिला हैं। रीव्ज 45 साल की हैं। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर से अपना करियर शुरू किया था। इसके अलावा एंजेला रेनर को उप-प्रधानमंत्री का पद मिला है। रेनर को समानता, आवास और समुदायों के मंत्री का कार्यभार भी मिला है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 - मूल्य मात्र -300 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे