11 जुलाई- मप्र से दो खिलाड़ी ओलंपिक और तीन खिलाड़ी पैरा ओलंपिक में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पेरिस ओलम्पिक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक -2024 में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। इसमें तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश के शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को विजय होने की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मध्यप्रदेश से पेरिस ओलम्पिक में प्रदेश के 2 खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग और विवेक सागर प्रसाद पुरुष हॉकी में प्रतिभागिता करेंगे। पैरा ओलम्पिक में प्रदेश के 3 खिलाड़ी प्राची यादव, क्याकिंग-केनोईंग, पूजा ओझा, क्याकिंग- केनाईंग और कपिल परमार ब्लाईन्ड जूडो में प्रतिभागिता करेंगे। सभी खिलाड़ियों ने भोपाल स्थित खेल और युवा कल्याण विभाग की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 - मूल्य मात्र -300 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे