मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होंगे जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। विधानसभा के साथ बिहार यूपी समेत 15 राज्यों में उपचुनावों की भी तिथि जारी की गई। चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
झारखंड चुनाव 2024
झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला सुरक्षा कारणों से नक्सल गतिविधियों को देखते हुए लिया गया है। इस दौरान झारखंड में करीब 2.6 करोड़ व महाराष्ट्र में करीब 9.63 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वैसे भी झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक ही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों राज्यों में चुनाव को लेकर की गई तैयारियों को लेकर कहा, हाल में आयोग ने दोनों राज्यों का दौरा किया था। सारी तैयारियां बेहतर मिली है। दोनों राज्यों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए सभी तरह की सुविधाएं जुटाई गई है। लोगों को लंबी लाइनों में न लगने पड़े इसके लिए विशेष व्यवस्था और लाइनों के बीच में कुर्सी या बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। दोनों ही राज्यों के चुनाव करीब महीने भर में खत्म हो जाएंगे।'