जेईई मेन 2024 का रिवाइज्ड सिलेबस जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के साथ jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन सिलेबस 2024 जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जेईई मेन सिलेबस 2024 पीडीएफ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के विषय-वार उन टॉपिक्स को जगह दी जाती हैं जिनसे एनटीए द्वारा जेईई मेन में प्रश्न पूछे जाते हैं।

जेईई मेन 2024 में गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन के सिलेबस से कुछ टॉपिक हटाए गए है।

जेईई मेन 2024 के पाठ्यक्रम से हटाए गए टॉपिक्स की जानकारी नीचे दी गई है-

गणित से हटाए गए विषयों की सूची

  • गणितीय आगमन
  • गणितीय तर्क
  • त्रि-विमीय ज्यामिति से कुछ टॉपिक्स हटाए गए।

भौतिक विज्ञान से हटाए गए टॉपिक्स की सूची

  • संचार प्रणाली
  • प्रायोगिक कौशल से कुछ टॉपिक हटाए गए।

रसायन विज्ञान से हटाए गए टॉपिक्स की सूची

  • रसायन विज्ञान में भौतिक मात्राएँ और उनका माप, सटीकता और परिशुद्धता, महत्वपूर्ण आंकड़े
  • रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान
  • पर्यावरण रसायन शास्त्र
  • धातुओं के पृथक्करण के सामान्य सिद्धांत और प्रक्रियाएं
  • हाइड्रोजन
  • भूतल रसायन
  • एस-ब्लॉक के तत्व
  • थॉमसन और रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल और उनकी सीमाएं
  • द्रव्य की अवस्थाएं
  • पॉलिमर