इसरो ने की युवा विज्ञानी कार्यक्रम की शुरूआत
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2024 का आरंभ कर दिया है। संगठन द्वारा 15 फरवरी को जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार इसरो युविका 2024 के लिए पंजीकरण 20 फरवरी से जबकि आखिरी तारीख 20 मार्च निर्धारित की गई है। पैरेंट्स अपने बच्चे के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट jigyasa.iirs.gov.in पर कर सकते हैं।
इस प्रोग्राम के आवेदन या सम्मिलित होने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।
इसरो का युवा विज्ञानी कार्यक्रम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान में उभरते रुझानों में युवा छात्रों को स्पेस टेक्नोॉजी, स्पेस साइंस और स्पेस अप्लीकेशन आदि के बारे में बेसिक जानकारियां दी जाती हैं। इसरो द्वारा "कैच देम यंग" के अंतर्गत इस कार्यक्रम को तैयार किया गया है। यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) आधारित रिसर्च/कैरियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लॉन्च किया गया है।
इसरो युविका प्रोग्राम के लिए सेलेक्ट होने पर स्टूडेंट्स को 13 से 24 मई 2024 तक यानी 12 दिनों के लिए इसरो के 7 स्पेस सेंटर्स पर ट्रेनिंग, स्टडी मैटेरियल, फूडिंग और लॉजिंग, यात्रा भत्ता, आदि की व्यवस्था की जाएगी।