जिम्बाब्वे में इंदौर को वेटलैंड सिटी का सम्मान


इंदौर को जिम्बाब्वे में वेटलैंड सिटी का सम्मान

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब दुनिया में वेटलैंड सिटी के रूप में जाना जाएगा।25 जुलाई को जिम्बाब्वे में आयोजित एक समारोह में इंदौर को यह सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि यशवंत सागर और सिरपुर झील को रामसर साइट का दर्जा मिलने के आधार पर मिली है।

यह पुरस्कार 25 जुलाई को विक्टोरिया हॉल, जिम्बाब्वे में आयोजित समारोह में डॉ. मोसोंडा मुंबा (जनरल सेक्रेटरी, कन्वेंशन ऑन वेटलैंड्स) द्वारा प्रदान किया गया। भारत की ओर से डॉ. सुजीत कुमार बाजपेयी (संयुक्त सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) ने यह सम्मान ग्रहण किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे उत्साहजनक उपलब्धि बताया।

हमें यह सम्मान क्यों मिला

  • प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण और समृद्धि।
  • जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत किया गया।
  • सिरपुर और यशवंत सागर को रामसर साइट का दर्जा मिला।
  • ये तालाब पक्षियों के ईको सिस्टम को विकसित करते हैं।
  • देश-विदेश से 125 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों और वनस्पतियों का यह घरौंदा है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे