इंदौर स्वच्छ ही नहीं, सबसे स्मार्ट सिटी भी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशनल सेंटर में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को 27 सितंबर को सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 61 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश बना नंबर 1 राज्य। इंदौर बना देश का नंबर 1 स्मार्ट सिटी। इंदौर को सबसे ज्यादा 7 पुरस्कार मिले।