इंदौर सीपी समेत प्रदेश के चार अफसरों को राष्ट्रपति पदक


इंदौर सीपी समेत प्रदेश के चार अफसरों को राष्ट्रपति पदक

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने पुलिस, फायर, होमगार्ड और अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की। मध्यप्रदेश में इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह (एडीजी) समेत तीन आईपीएस अधिकारी और एक निरीक्षक को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति पदक प्राप्तकर्ता

  • संतोष कुमार सिंह – इंदौर पुलिस आयुक्त (एडीजी)
  • मिथलेश कुमार शुक्ला – आईजी, नर्मदापुरम
  • अवधेश कुमार गोस्वामी – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल
  • शिव कुमार पटेल – निरीक्षक

सराहनीय सेवा पदक प्राप्तकर्ता

साथ ही 17 अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। इनमें मध्यप्रदेश गृह विभाग की सचिव एवं महानिरीक्षक कृष्णावेनी देसावतु और खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय का नाम शामिल है।

राष्ट्रीय दृष्टि

देशभर में कुल 89 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक और 664 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया। इस वर्ष मध्यप्रदेश से किसी को वीरता पदक के लिए नहीं चुना गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे