इंदौर बना देश का पहला वेटलैंड एक्रेडिटेड शहर


इंदौर बना देश का पहला वेटलैंड एक्रेडिटेड शहर

पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने आज इतिहास रच दिया है। इंदौर देश का पहला शहर बन गया है, जिसे रामसर कन्वेंशन द्वारा वेटलैंड एक्रेडिटेड सिटीज़ की सूची में शामिल किया गया है।

यह मान्यता जनवरी 2025 में प्रदान की गई है, जो 6 वर्षों तक वैध रहेगी और इसका नवीनीकरण भी संभव होगा।

9 सितंबर को नई दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में इंदौर नगर निगम को यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान ग्रहण करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, एवं महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ला और अभिषेक बबलू शर्मा उपस्थित रहे।

सिरपुर झील (Sirpur Lake)

  • लगभग 100 वर्ष पुरानी कृत्रिम झील, जिसे 2022 में रामसर साइट घोषित किया गया।
  • यह झील 180 से अधिक पक्षी प्रजातियों का निवास स्थान है।
  • साइबेरिया, यूरोप और एशिया से आने वाले प्रवासी पक्षियों का प्रमुख ठिकाना।

संरक्षण प्रयास

  • इंदौर नगर निगम और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा झील का पुनर्जीवन किया गया।
  • 200 से अधिक वेटलैंड मित्र सक्रिय रूप से संरक्षण और जन-जागरूकता में लगे हुए हैं।

जन-जागरूकता और इको-टूरिज़्म

  • सफाई अभियान और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रमों का आयोजन।
  • पर्यावरण शिक्षा और इको-टूरिज़्म को बढ़ावा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे