इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो होंगे गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान


इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो होंगे गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान

गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो भारत के राजकीय मेहमान होंगे। उनकी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी होने की संभावना है। सुबियांतो ने अक्टूबर 2024 में ही इंडोनेशिया के नये राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया है 76वें गणतंत्र दिवस पैरेड (26 जनवरी, 2025) के अवसर पर राजकीय मेहमान बनने का पीएम नरेंद्र मोदी का आमंत्रण इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

वह 25-26 जनवरी को भारत के आधिकारिक दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आएंगे। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत का इंडोनेशिया के साथ काफी ऐतिहासिक रिश्ता है। दोनों देशों ने रिश्ते को समग्र रणनीतिक साझेदारी का दर्जा भी दिया है।





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे