भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 26 अक्टूबर 2023 को यहां इतिहास रचते हुए पैरा एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने कुल पदक की संख्या को 82 तक पहुंचाया, जिसमें 18 स्वर्ण भी शामिल हैं। भारत ने इंडोनेशिया में 2018 में 72 पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। खेलों में अब दो दिन शेष हैं और भारत हांगझू खेलों में 100 पदक जीतने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की राह पर है। भारत ने जकार्ता में पिछले पैरा एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक सहित 72 पदक जीते थे।
Usefull Study Material from Pratiyogitanirdeshika - We Guarantee Your Success
LATEST VACENCIES
LATEST NEWS
USEFUL E-BOOKS
USEFUL MAGAZINE