जूनियर भारोत्तोलन में भारत ने जीते चार स्वर्ण पदक


जूनियर भारोत्तोलन में भारत ने जीते चार स्वर्ण पदक

भारतीय भारोत्तोलकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में चल रही राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप तथा संबंधित यूनिवर्सल कप (सीनियर) में प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार स्वर्ण पदक जीते।

सुनील सिंह ने 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग में कुल 271 किलोग्राम (स्नैच 126 किग्रा और क्लीन एवं जर्क 145 किग्रा) भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

ऐसांगफा गोगोई ने 58 किलोग्राम महिला वर्ग में कुल 185 किलोग्राम (स्नैच 79 किग्रा और क्लीन एवं जर्क 106 किग्रा) भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

अभिनव गोगोई ने 71 किलोग्राम पुरुष वर्ग में कुल 284 किलोग्राम (स्नैच 129 किग्रा और क्लीन एवं जर्क 155 किग्रा) भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यूनिवर्सल कप में अरुणाचल प्रदेश के चारू पेसी ने 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग में कुल 289 किलोग्राम (स्नैच 127 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 162 किग्रा) भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे