भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, 5000 किमी तक मार


अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण सफल, रेंज 5000 किमी तक

भारत ने अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। यह परीक्षण 20 अगस्त को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया।

यह मिसाइल मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस है, जिससे यह एक साथ कई लक्ष्यों पर हमला कर सकती है। इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था।

अग्नि-5 की रेंज 5000 किलोमीटर है, जिससे यह पाकिस्तान, चीन, तुर्किये जैसे देशों तक मार करने में सक्षम है।

क्षमताएँ और विशेषताएँ

  • रेंज: 5000 किलोमीटर तक
  • वॉरहेड क्षमता: 7500 किलोग्राम का बंकर बस्टर वॉरहेड
  • दुश्मन के न्यूक्लियर सिस्टम, रडार, कंट्रोल सेंटर और हथियार भंडारण को तबाह करने की क्षमता
  • 100 मीटर गहराई तक ज़मीन में जाकर वार कर सकती है
  • MIRV तकनीक के जरिए एक साथ कई टारगेट पर हमला संभव

इस सफल परीक्षण के साथ भारत ने अपनी रणनीतिक रक्षा क्षमता को और अधिक मजबूत कर लिया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे