भारत में मार्च 2025 में खुदरा महंगाई दर 3.34% तक घिरी-2025


भारत में मार्च 2025 में खुदरा महंगाई दर 3.34% तक घिरी

15 अप्रैल को, मार्च महीने की खुदरा महंगाई दर 3.34% तक पहुंच गई, जो सब्जी, दाल और अंडे की कीमतों में गिरावट के समर्थन से आई है। यह अगस्त 2019 के बाद सबसे कम महंगाई दर है। इस साल फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3.61% थी।

तेलंगाना में खुदरा महंगाई दर 1.06% और दिल्ली में 1.48% के स्तर पर आ गई है। खुदरा महंगाई में लगातार नरमी के रुख को देखते हुए आगामी जून महीने में आरबीआई द्वारा बैंक दर में कटौती की उम्मीद की जा रही है। मार्च में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 2.69% रही, जबकि फरवरी में यह दर 3.75% थी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च में सब्जी की कीमतों में पिछले साल मार्च के मुकाबले 7.04%, दाल में 2.73%, मसाले में 4.92% और अंडे में 3.16% की गिरावट देखी गई। हालांकि, वनस्पति और खाद्य तेल की कीमतों में पिछले साल मार्च के मुकाबले 17.07% की वृद्धि हुई है।

क्या गर्मी बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी?

इस साल अनाज की कीमतों में 5.93%, दूध और दुग्ध उत्पादों में 2.56%, चीनी में 3.89% और फलों में 16.27% का इजाफा हुआ। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं, हालांकि इस साल सामान्य मानसून की संभावना जताई गई है। उनका मानना है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जून में आरबीआई द्वारा बैंक दर में कटौती की संभावना काफी बढ़ गई है।

सबसे अधिक महंगाई केरल और कर्नाटका में

भारत में सबसे अधिक महंगाई केरल और कर्नाटका में देखी गई है। मार्च महीने में राष्ट्रीय स्तर पर खुदरा महंगाई दर 3.34% रही, जबकि केरल में यह दर 6.59% और कर्नाटका में 4.44% दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में खुदरा महंगाई दर 4% के स्तर पर पहुंच गई है। बिहार में यह दर 3.11%, हरियाणा में 3.81%, उत्तर प्रदेश में 3.01%, उत्तराखंड में 3.78%, झारखंड में 2.08%, पंजाब में 3.65% और मध्य प्रदेश में 3.12% रही।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे