IND vs SA 2nd Test 2025 हाइलाइट्स: दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन से जीत दर्ज की
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने 549 रन का लक्ष्य रखा और भारत की दूसरी पारी 140 रन पर सिमट गई।
दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। कोलकाता टेस्ट को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से जीता था। यह भारत का घर पर सबसे बड़ी रनों के अंतर से हार है। इससे पहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में भारत को 342 रन से हराया था। पिछले 13 महीनों में भारत को दूसरी बार घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया गया है। अक्टूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। यह हार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भी झटका है।
मैच सारांश
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 201 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने फॉलो-ऑन नहीं खिलाते हुए दूसरी पारी में पांच विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित की। कुल बढ़त 548 रन की हुई और भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा गया। चौथे दिन के अंत तक भारत ने यशस्वी जायसवाल (13) और केएल राहुल (6) के विकेट खो दिए थे।
26 नवंबर को साई सुदर्शन 14 रन, कुलदीप यादव 5 रन, ध्रुव जुरेल 2 रन और कप्तान ऋषभ पंत 13 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रन की पारी खेली। जडेजा ने टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक बनाया, 87 गेंदों में 54 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। नीतीश रेड्डी और सिराज खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 6 विकेट लिए, केशव महाराज को 2 विकेट मिले जबकि मार्को यानसेन और मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिया।