अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 46 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत प्राप्त किया।

एक्जिट पोल के बाद गदगद दिख रही भाजपा को अगली सुबह यानी 2 जून को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हुए 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर भारी बहुमत हासिल किया। कांग्रेस महज एक सीट पर सिमट गई।

उधर, सिक्किम में जनता ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उर्फ गोले के प्रति अपार स्नेह जताते हुए उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को 32 में से 31 सीटों पर जीत दिलाई। तमांग लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री बनेंगे।

2 जून को इन दोनों पहाड़ी राज्यों की विधानसभाओं के लिए मतगणना पूरी हुई। तमांग भाजपा के पुराने सहयोगी हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह राजग के सहयोगी बने रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश की 60 में से 50 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ ही मतदान हुआ था, जबकि भाजपा ने 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली थीं।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी निर्विरोध जीतने वाले उम्मीदवारों में से एक हैं। अरुणाचल प्रदेश में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच सीट मिलीं, जबकि पीपुल्स पार्टी आफ अरुणाचल ने दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने एक सीट जीती और तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में 2019 के विधानसभा चुनाव में 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा का वोट प्रतिशत 54.57 रहा। उधर, सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटों में से 31 पर तामांग की पार्टी एसकेएम को जीत मिली। एसकेएम की आंधी में पवन चामलिंग के सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एस़डीएफ) के सपने धराशाही हो गए और उनका साथ दे रहे पूर्व फुटबालर बाइचुंग भूटिया को भी लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा।

उनकी पार्टी के एक मात्र उम्मीदवार तेंजिल लाम्था ने स्यारी विधानसभा सीट पर 1314 मतों से विजय हासिल की है। राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही भाजपा की झोली खाली रह गई। कभी रिकॉर्ड समय तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन चामलिंग दो सीटों नामची के पोकलोक कामरांग और पाक्योंग के नामचेबुं से चुनाव लड़े थे और कहीं भी नहीं जीत पाए। तमांग की पार्टी ने पिछली बार 17 सीटें जीती थीं।

इस बार तमांग खुद दो सीटों सोरेंग-च्याखुंग और रिनाक से उम्मीदवार थे और दोनों जगहों से जीते। उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राई भी चुनाव जीत गई हैं। बड़ी जीत के बाद तमांग ने कहा कि एसकेएम केंद्र में राजग की पार्टनर बनी रहेगी। वे सुनहरे और समृद्ध सिक्किम के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में 400 सीटों के साथ राजग की सरकार बनेगी।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 - मूल्य मात्र -300 रु





पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
प्रतियोगिता निर्देशिका - जुलाई 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
प्रतियोगिता निर्देशिका जून 2025
और देखे