आईएमडीबी 2026 की सबसे चर्चित फिल्म बनी शाहरुख खान की ‘किंग’


आईएमडीबी 2026 की सबसे चर्चित फिल्म बनी शाहरुख खान की ‘किंग’

आईएमडीबी ने साल 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन मूवीज की सूची जारी कर दी है। इस सूची में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक की कई बड़ी फिल्में शामिल हैं, लेकिन बाजी शाहरुख खान ने मार ली है। उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर रही है।

आईएमडीबी के अनुसार, यह सूची दुनिया भर के 25 करोड़ से अधिक मंथली विजिटर्स के पेज व्यूज के आधार पर तैयार की गई है। फिल्म ‘किंग’ के जरिए शाहरुख खान लगभग तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, और इस फिल्म को लेकर ग्लोबल ऑडियंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म की स्टार कास्ट और खास बातें

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ बनाई थी। ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है, जो इसे 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाता है।

आईएमडीबी टॉप 20 सबसे प्रत्याशित भारतीय फिल्में 2026

किंग, रामायण पार्ट 1, जना नायगन, स्पिरिट, टॉक्सिक, बैटल ऑफ गलवान, अल्फा, धुरंधर 2, बॉर्डर 2, लव इंश्योरेंस कंपनी, फौजी द पैराडाइज, पेड्डी, ड्रैगन, लव एंड वॉर, भूत बंगला, बेंज, शक्ति शालिनी, पैट्रियट, ओ रोमियो




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे