हैरी बने सबसे युवा कार रेसर


हैरी बने सबसे युवा कार रेसर

फॉर्मूला-1 की दिग्गज टीम और मौजूदा चैम्पियन मैक्लारेन ने भविष्य के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए 11 वर्षीय ब्रिटिश कार्टिंग प्रतिभा हैरी विलियम्स को अपने ड्राइवर डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया है।

इसके साथ ही हैरी इस प्रतिष्ठित एकेडमी का हिस्सा बनने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। मैक्लारेन का यह प्रोग्राम वर्ल्ड चैम्पियन तैयार करने के लिए जाना जाता है।

7 बार के वर्ल्ड चैम्पियन लुईस हैमिल्टन 1998 में सिर्फ 13 साल की उम्र में इस प्रोग्राम से जुड़े थे, लेकिन 11 साल की उम्र में साइन होकर हैरी ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह साइनिंग दिखाती है कि अब एफ-1 टीमें भविष्य के चैम्पियंस को बहुत कम उम्र से ही तैयार करने में निवेश कर रही हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे