25 सितंबर को हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की प्रधानमंत्री बनीं।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने 25 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर हरिनी अमरसूर्या को नियुक्त किया। प्रधानमंत्री पद के अलावा, अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है। हरिनी श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले सिरिमाओ बंडारनायके (3 बार) और चंद्रिका कुमारतुंगा (1 बार) देश की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। हरिनी अमरसूर्या 2020 में पहली बार सांसद बनी थीं। हरिनी सांसद बनने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता और एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुकी हैं। सन 2000 के बाद से कोई भी महिला श्रीलंका की प्रधानमंत्री नहीं बनी है। इसके अलावा, विजिथा हेर्थ और लक्ष्मण निपुनाराच्ची ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। श्रीलंका के मंत्रिमंडल में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कुल 4 सदस्य है। ये श्रीलंका के इतिहास का सबसे छोटा मंत्रिमंडल है। इससे पहले, 23 सितंबर को अनुरा दिसानायके ने श्रीलंका के 10वें राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। अनुरा ने 6 बार श्रीलंका के पीएम रह चुके मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को हराया। श्रीलंका में यह पहली बार है, जब राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे दूसरी बार गिनती में साफ हुए, क्योंकि पहले दौर की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को 50% वोट नहीं मिले थे।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI हल प्रश्न पत्र एवं मॉडल प्रश्नपत्र - मूल्य मात्र -20 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे