GST 2.0 से कारों के दाम हुए 4 साल पहले जैसे


GST 2.0 से कारों के दाम 4 साल पहले जैसे

मोदी सरकार ने फेस्टिव सीजन पर लोगों को बड़ी राहत दी है। 22 सितंबर को नवरात्रि शुरू होने के साथ ही GST के नए रेट भी लागू हो गए। इसके साथ ही कई चीजें सस्ती हो गई हैं। इनमें खाने-पीने की चीजों के अलावा कार, टीवी और बाइक शामिल हैं। त्योहारी सीजन में लोग इन चीजों की जमकर खरीदारी करते हैं।

लेकिन कुछ चीजें महंगी भी हो गई हैं। मसलन 2,500 रुपये से महंगे कपड़ों पर अब 18% GST लगेगा, जो पहले 12% था।

GST रेट कट ने एक अजीब मुश्किल भी पैदा कर दी है। कई FMCG कंपनियों ने ऐसे रेट तय किए हैं कि नकद भुगतान करना मुश्किल हो गया है। उदाहरण के लिए पारले-जी के सबसे छोटे पैक की कीमत ₹5 से घटकर ₹4.45 हो गई है। अब समस्या यह है कि ₹1 से कम के सिक्के अब चलन में नहीं हैं। ऐसे में ₹0.45 कैसे दिए जाएं?

बाजार में गिरावट के बावजूद देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के शेयरों में आज 3.2% की तेजी आई। बीएसई पर यह ₹16,321 तक गया।

GST उत्सव के पहले दिन कंपनी ने करीब 30,000 गाड़ियां बेचीं, जो 35 वर्षों में नवरात्रि के पहले दिन की सबसे अधिक बिक्री है।

GST सुधारों की घोषणा के बाद से मारुति के शेयरों में 26% की बढ़ोतरी हुई है और कंपनी के मार्केट कैप में ₹1 लाख करोड़ का इज़ाफा हुआ है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे