" />
सेना और पुलिस में जाने के इच्छुक युवाओं को ट्रेनिंग दिलाएगी सरकार


सेना और पुलिस में जाने के इच्छुक युवाओं को ट्रेनिंग दिलाएगी सरकार

   

मध्यप्रदेश के युवाओं को अब सरकार सेना, पुलिस और पैरा मिलिट्री की ट्रेनिंग भी देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 जनवरी को भोपाल में PARTH स्कीम यानी, पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर की शुरुआत की। एक अन्य योजना, मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान को भी उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर लॉन्च किया। खेल मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। सरकार संभाग स्तर पर युवाओं को प्रशिक्षण देगी।


   

सीएम डॉ. यादव टीटी स्टेडियम में चल रहे 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां 6 जनवरी से युवा उत्सव चल रहा था। प्रदेशभर के करीब 350 युवाओं में से 45 का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए किया गया है, जो दिल्ली में अपना प्रदर्शन करेंगे। खेल मंत्री सारंग ने बताया, इस योजना में प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री आदि में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती पूर्व ट्रेनिंग दी जाएगी। खेल विभाग की संभाग स्तरीय अधोसंरचना में भी युवाओं को प्रशिक्षण मिल सकेगा।


   

मुख्यमंत्री ने युवाओं के जोश और हुनर की सराहना की। लोकनृत्य की प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री ने युवाओं के जोश और हुनर की सराहना की। उन्होंने कहा, युवाओं की प्रस्तुति देख ऐसा लगा कि राजनीति छोड़कर इस लोकनृत्य को ही देखते रहे। प्रस्तुति के दौरान स्टेडियम में बने उत्साह पता चलता है कि दिल्ली जाने के लिए प्रदेश के सर्वोच्च युवाओं का चयन हुआ है।


   

45 युवा यंग लीडर डायलॉग 2025 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेशभर से चयनित 45 युवा यंग लीडर डायलॉग 2025 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यंग लीडर डायलॉग 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में होगा, जिसमें हर राज्य से चयनित युवा प्रधानमंत्री मोदी के सामने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए अपने सुझाव देंगे।


   

1 लाख 80 हजार में 45 युवाओं का चयन हुआ। चयनित युवाओं ने बताया कि उनका चयन 1 लाख 80 हजार युवाओं में हुआ है। यह चयन प्रक्रिया चार चरणों में हुई है। जिसकी शुरुआत 25 नवंबर से हुई थी। इसमें पहला चरण क्विज, दूसरा निबंध, तीसरा पीपीटी प्रेजेंटेशन और चौथा इंटरव्यू था। वहीं, युवाओं ने यह भी बताया कि यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम की शुरुआत 10 जनवरी से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से होगी। इसके बाद 11 जनवरी को एक्पर्टस् का सेशन और 12 जनवरी को प्रधानमंत्री जी से मुलाकात होगी।


   

युवा बोले - ग्रामीण स्तर पर रोजगार के विकास की चर्चा करेंगे। चयनित युवा संजय दत्त शर्मा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान ग्रामीण स्तर पर रोजगार के विकास की चर्चा करेंगे। साथ ही वह विकसित भारत बनाने में आने वाली बाधाओं पर भी प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार रखेंगे।


   

मुख्यमंत्री बोले- श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थस्थल बनाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास की जिक्र किया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली है। यहीं उनकी सुदामा से मित्रता हुई थी। इसलिए उन सभी जगहों को चिह्नित किया जाएगा। हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि तीर्थ बनाया जाएगा। धार के पास माता रुक्मणी का हरण हुआ था। अमेरिका की प्रसिद्ध पर्यटन पत्रिका ने मध्यप्रदेश को 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थानों में जगह दी है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं है। हमारी सरकार लगभग हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है।


   

इन दो योजनाओं का शुभारंभ। मुख्यमंत्री ने खेल विभाग की PARTH योजना और व MPYP (मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान) का शुभारंभ किया। प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


   

ट्रेनिंग में ये बताएंगे। योजनाओं में युवाओं के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जो संभाग स्तरीय रहेगा। इसमें उन्हें शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट), लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिए एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग सेंटर का संचालन संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी करेंगे। इसके लिए ग्रामीण युवा समन्वयक और विभागीय कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की योजना स्ववित्त पोषित होगी। इसके लिए प्रशिक्षणार्थी से प्रतिमाह निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।


   

जो ट्रेनिंग देंगे, उनके लिए यह। शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट) के लिए निश्चित मानदेय पर रखे जाने वाले प्रशिक्षक की न्यूनतम अर्हता बीपीएड/बीपीई/एनआईएस डिप्लोमा एवं राज्य स्तर का एथेलेटिक खेल का खिलाड़ी होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिए विषय विशेषज्ञ सरकारी या प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी की सेवाएं पार्ट टाईम ली जाएगी। स्थानीय स्तर पर विषय विशेषज्ञ की सेवाएं लेने का निर्णय समिति करेगी।


   

युवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ने एमपीवायपी पोर्टल। मंत्री सारंग ने बताया, खेल विभाग ने प्रदेश के सभी युवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ने के लिए एमपीवायपी पोर्टल तैयार किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास, कॅरियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। यह प्लेटफॉर्म प्रदेश के सभी युवाओं के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे।


   

12 जनवरी को पीएम के सामने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे युवा। टीटी नगर स्टेडियम में 6 जनवरी से युवा उत्सव चल रहा था, जिसका समापन आज हो गया। इसमें 7 विधा की प्रतियोगिता हुई। जिसमें लोक गीत, समूह लोक गायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन और कविता लेखन शामिल हैं। प्रदेश के 10 संभाग से 350 प्रतिभागी 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेता 10-12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिस्सा लेंगे। 12 जनवरी को चयनित टीम नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।


a href="https://pratiyogitanirdeshika.com/madhya-pradesh-electricity-department-recruitment-exam-2024-25">मध्यप्रदेश बिजली विभाग भर्ती परीक्षा -2024-25

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -
राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु

 

"
MPPSC -
राज्य सेवा परीक्षा –पेपर II एप्टीट्यूट टेस्टमूल्य मात्र -500 रु.

 

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
IBPS BANK PO / SBI PO Solved And Model Papers Price only -20 Rs

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश का संपूर्ण सामान्य ज्ञान E-Book मूल्य मात्र -50 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
2024
की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -50रु

 

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI
हल प्रश्न पत्र एवं मॉडल प्रश्नपत्र - मूल्य मात्र -20 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –
मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु

 

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -
राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु

 

 

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा के लिए खरीदे-
2024
की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु

 

p>प्रतियोगिता निर्देशिका–मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए खरीदे-
2024
की परीक्षाओं हेतु 2025 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु

https://pratiyogitanirdeshika.com/joint-selection-examination-2024-for-limited-direct-recruitment-from-supervisor-female-direct-recruitment-and-supervisor-female-anganwadi-worker-under-directorate-of-integrated-child-development-services ">

महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती एवं महिला पर्यवेक्षक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त चयन परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 350 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1400 रुपए है।

 

https://pratiyogitanirdeshika.com/skip-to-ma-junior-assistant-assista">

म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल की समूह 2, उप समूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 250 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1000 रुपए है।

BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs

BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material -
CUET 2023 (Common University Entrance Test - U.G) E-Book Price only -500 Rs

BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
IBPS PO/SBI PO/RBI Grade-B Phase 1 E-Book Price only -500 Rs

 

 

Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material MPPSC – Assistant Professor Exam Price Only – Rs250.

 

 

 

 

https://pratiyogitanirdeshika.com/railway-recruitment-board-rrb--non-technical-popular-categories-ntpc-recruitment-examination-2024-cbt-1"> 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) - गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (एन.टी.पी.सी.) भर्ती परीक्षा-2024 सी.बी.टी.-1 परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 250 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1000 रुपए है।

 

https://pratiyogitanirdeshika.com/joint-selection-examination-2024-for-limited-direct-recruitment-from-supervisor-female-direct-recruitment-and-supervisor-female-anganwadi-worker-under-directorate-of-integrated-child-development-services ">

महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती एवं महिला पर्यवेक्षक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त चयन परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 350 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1400 रुपए है।

 

https://pratiyogitanirdeshika.com/skip-to-ma-junior-assistant-assista">

म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल की समूह 2, उप समूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 250 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1000 रुपए है।

 

https://pratiyogitanirdeshika.com/ibps-rrb-office-assistant-multipurpose-prelims-exam">IBPS क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB’s) Office Assistants (multipurpose) –भर्ती परीक्षा-2024 हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध है। नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 200 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 800 रुपए है।

 

https://pratiyogitanirdeshika.com/madhya-pradesh-primary-teacher-eligibility-test-2024-e-book"> म.प्र. प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 150 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 600 रुपए है।

 

https://pratiyogitanirdeshika.com/madhya-pradesh-jail-prahary-2024-e-book"> मध्यप्रदेश जेल प्रहरी परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 250रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1000 रुपए है।

 

https://pratiyogitanirdeshika.com/joint-recruitment-examination-for-direct-recruitment-of-assistant-grade-3-steno-typist-stenographer-and-other-posts-under-group-4"> म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल की समूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा हेतु नोट्स

नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 250 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1000 रुपए है।




पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
प्रतियोगिता निर्देशिका - जुलाई 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
प्रतियोगिता निर्देशिका जून 2025
और देखे