इस सीजन सरकार ने किसानों से खरीदे 51.75 लाख मीट्रिक टन धान


इस सीजन सरकार ने किसानों से खरीदे 51.75 लाख मीट्रिक टन धान

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि अब तक 7,40,914 किसानों से 49,87,147 मीट्रिक टन धान न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,369 प्रति क्विंटल पर खरीदी जा चुकी है।

पिछले वर्ष इसी अवधि में 43,52,905 मीट्रिक टन धान खरीदी गई थी। इस सीजन धान की खरीदी 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। किसानों को अब तक 8,291 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

किसानों की भागीदारी और खरीदी केंद्र

धान विक्रय के लिए इस सीजन कुल 8,59,822 किसानों ने पंजीकरण कराया है। धान खरीदी 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुई और विभिन्न जिलों में 1,436 केंद्र बनाए गए हैं।

खरीदी गई धान की कुल मात्रा का 79% (39,19,277 मीट्रिक टन) अब तक परिवहन कर लिया गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे