4 अक्टूबर-सरकार ने श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के लिए गठित की सलाहकार परिषद

मध्य प्रदेश सरकार ने 9 महीने पहले लिए गए फैसले पर अमल करते हुए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के लिए सलाहकार परिषद का गठन कर दिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने ये तय किया है कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए महासंघ काम करेगा। राज्य शासन ने इसके कामों का विधिवत संचालन हो, इसके लिए सलाहकार परिषद का गठन किया है। ये सलाहकार परिषद शासन द्वारा दिए जाने वाले अनुदान की राशि के इस्तेमाल का अनुमोदन करेगी। खास बात ये है कि 5 अक्टूबर को सिग्रामपुर में होने वाली मोहन कैबिनेट से पहले ही इसके ऑर्डर जारी कर दिए हैं। रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना श्रीअन्न (मिलेट्स) का उत्पादन करने वाले किसानों के लिये वरदान साबित होगी। किसानों को अपने उत्पादों का उचित दाम मिलेगा। इसके साथ ही अन्य किसानों को मिलेट्स उत्पादन के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
IBPS BANK PO / SBI PO Solved And Model Papers Price only -20 Rs





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे