सामान्य ज्ञान तथ्य – बुद्ध अवशेष, ब्लड ग्रुप, सेना अभ्यास, क्रिकेट


सामान्य ज्ञान के तथ्य

  • भगवान बुद्ध के अवशेष वापस: भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेष 127 साल बाद भारत लौटे हैं। इन्हें 1898 में ब्रिटिश अधिकारी विलियम पेप्पे ने खोजा था और ब्रिटेन ले गए थे। भारत सरकार के प्रयासों से अब ये अवशेष वापस लाए गए हैं।
  • नया ब्लड ग्रुप CRUB: कर्नाटक की 38 वर्षीय महिला में एक नया ब्लड ग्रुप पाया गया है, जिसे CRUB नाम दिया गया है। CR का मतलब है क्रोमर और IB का अर्थ है इंडिया-बैंगलुरु। वैज्ञानिकों ने इसे एक नया रक्त समूह एंटीजन माना है।
  • भारतीय सेना का दिव्य दृष्टि अभ्यास: भारतीय सेना ने सिक्किम में "दिव्य दृष्टि" नामक अभ्यास आयोजित किया, जिसमें युद्ध जैसी स्थिति में एआई, ड्रोन और सेंसर-टू-शूटर जैसी उन्नत तकनीकों का सफल परीक्षण किया गया।
  • शुभमन गिल का नया रिकॉर्ड: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 5वें मैच में शुभमन गिल एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर के 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए गए 732 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे