सामान्य ज्ञान तथ्य – 14 अगस्त 2025


सामान्य ज्ञान तथ्य – 14 अगस्त 2025

  • रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: केंद्र सरकार महाराष्ट्र और असम में दो नए रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर बनाएगी। इससे पहले उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु में 2018 में तीन कॉरिडोर शुरू किए गए थे।
  • SHRESTH इंडेक्स लॉन्च: स्वास्थ्य मंत्रालय ने SHRESTH (राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता इंडेक्स) लॉन्च किया। इसका उद्देश्य राज्यों में दवा व्यवसाय की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
  • भारत में सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट: केंद्र ने ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में चार नए सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए ₹4600 करोड़ की मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्ट इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत हैं। अब तक 6 राज्यों में 10 ऐसे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है।
  • UPSC का 100वां स्थापना वर्ष: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 1 अक्टूबर 2025 से 1 अक्टूबर 2026 तक अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। इस दौरान विशेष कार्यक्रम, नया लोगो और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सुधार किए जाएंगे।
  • भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 पारित: लोकसभा ने भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 पास किया, जो 1908 के पुराने कानून की जगह लेगा। इससे बंदरगाह प्रबंधन आधुनिक होगा, व्यापार तेज होगा और राज्यों के साथ सहयोग बढ़ेगा।
  • ऑस्ट्रेलिया द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता: ऑस्ट्रेलिया सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन को मान्यता देगा। इसका उद्देश्य गाजा में संघर्ष विराम, बंधकों की रिहाई और दो-राष्ट्र समाधान के लिए वैश्विक समर्थन बढ़ाना है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika November 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे