कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार
साहित्य अकादमी ने 18 दिसंबर को इस साल के पुरस्कारों की घोषणा की। हिंदी में कवयित्री गगन गिल को उनकी कृति ‘मैं जब तक आई बाहर’ के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। फिलहाल 21 भाषाओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें 8 कविता संग्रह, 3 उपन्यास, 2 कहानी संग्रह, 3 निबंध, 3 साहित्यिक आलोचना, 1 नाटक और 1 शोध की पुस्तक शामिल हैं।
अंग्रेजी में ईस्टरिन किरे, मराठी में सुधीर रसाल, गुजराती में दिलीप झावेरी, मैथिली में महेंद्र मलंगिया समेत अन्य लेखकों को भी सम्मानित किया जाएगा। सभी साहित्यकारों को यह सम्मान 8 मार्च को प्रदान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में बदलाव
साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने बताया कि 2025 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। अब लेखक खुद, पुस्तक प्रकाशक या लेखकों के प्रशंसक भी नामांकन कर सकेंगे। वर्तमान में तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल बीते 5 वर्षों में प्रकाशित पुस्तकों की सूची तैयार करता है।
BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
MPPSC – Assistant Professor Exam Price Only – Rs250.
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
Aabkari Aarkshak 2024-25 Exam Price Only – Rs250.