भारत में विदेशी नागरिकों की जानकारी देना अब अनिवार्य
भारत में विदेशी नागरिकों की जानकारी देना अब अनिवार्य
तारीख: 1 सितंबर 2025
गृह मंत्रालय ने 1 सितंबर 2025 से इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के नियमों को लागू कर दिया है। इस कानून का उद्देश्य भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर सख्ती से कार्रवाई करना और देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है।
यह विधेयक अप्रैल 2025 में संसद में पारित किया गया था और अब इसे मंत्रालय द्वारा अधिसूचित कर दिया गया है।
नए नियमों के तहत ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को और अधिक शक्तियाँ प्रदान की गई हैं, जिससे वह विदेशी नागरिकों की निगरानी और नियंत्रण को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकेगा।
गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू होंगे ताकि देश की आंतरिक सुरक्षा और कानूनी व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।