First Time BJP Wins Mayor's Position in Kerala, VV Rajesh Takes Oath


केरल के किसी जिले में पहली बार भाजपा को मिला मेयर पद, वीवी राजेश ने ली शपथ

केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में BJP मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के बाद भाजपा में अनोखे अंजाद में जश्न मनाया। भाजपा का सपना साकार हुआ और वीवी राजेश ने मेयर पद की शपथ ली। दशकों तक जहां सीपीएम का दबदबा रहा आज वहां भारत माता की जय के नारे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला। उन्होंने 'हमारे प्रिय वीवीआर, हमें आगे से नेतृत्व करें' के नारे भी लगाए।

वामपंथियों के गढ़ में मजबूत होती भाजपा

वीवी राजेश ने केरल में भाजपा के पहले मेयर हैं। इस जीत को वामपंथियों के गढ़ केरल में भाजपा के मजबूत होने का संकेत माना जा रहा है। कोडुंगनूर वार्ड से पार्षद राजेश ने शुक्रवार को तिरुअनंतपुरम नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में ने 51 वोट हासिल किए। उन्हें भाजपा के 50 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद का भी समर्थन मिला।

तिरुअनंतपुरम को विकास के मामले में शीर्ष पर ले जाना है- वीवी राजेश

उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य तिरुअनंतपुरम को विकास के मामले में देश के शीर्ष तीन शहरों में से एक बनाना है। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी का सहयोग चाहते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह केरल में पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने पूर्व डीजीपी आर. श्रीलेखा को इस पद के लिए न चुनने को लेकर किसी विवाद को खारिज किया।

केरल में महिलाएं भी दिखा रही हैं नेतृत्व क्षमता

केरल में तीन नगर निगमों में महिलाओ ने नेतृत्व संभाला है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की पार्षद वीके मिनिमोल कोच्चि की मेयर बनी हैं। पी इंदिरा कन्नूर और डा. एन. जस्टिन त्रिचूर की मेयर चुनी गईं।

पालाई में 21 वर्षीय दीया बिनु बनीं नगरपालिका अध्यक्ष

21 वर्षीय दीया बिनु पुलिक्कंदम ने केरल के कोट्टायम जिले के पलई नगरपालिका की अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया। वह देश की सबसे कम उम्र की नगरपालिका अध्यक्ष बन गई हैं।

पार्षद का दावा- पैसे लेकर बेचा गया महापौर पद

केरल कांग्रेस में कलह खुलकर सामने आया है। त्रिचूर नगर निगम की चार बार की पार्षद एल. जेम्स ने आरोप लगाया है कि उनकी साथी पार्षद डॉ. एन जस्टिन ने वरिष्ठ नेताओं को पैसे देकर मेयर पद हासिल किया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे