एसआईआर के तहत नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन का आज अंतिम दिन


एसआईआर के तहत नाम जुड़वाने, हटाने और संशोधन का आज अंतिम दिन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं। आज इस प्रक्रिया का अंतिम दिन है।

दावे-आपत्तियों में सबसे अधिक संख्या नाम जुड़वाने वालों की रही है। अब तक प्राप्त लगभग 7 हजार आवेदनों में से 3200 मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

नो मैपिंग मतदाताओं की स्थिति

जिले में एसआईआर के दौरान कुल 13,729 मतदाता ऐसे पाए गए, जिन्हें नो मैपिंग की श्रेणी में रखा गया था। इनमें से अब तक केवल 238 मतदाताओं की समस्या का समाधान हो पाया है। कई नो मैपिंग मतदाता अब तक सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं।

सभी 13,729 नो मैपिंग मतदाताओं को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। अब तक हुई सुनवाई में केवल 238 मतदाता ही सक्षम अधिकारी (एआरओ) के समक्ष उपस्थित हुए, जिनके नाम नई मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं।

वहीं 5 मतदाताओं के दस्तावेज अधूरे पाए जाने के कारण उनके आवेदन अमान्य कर दिए गए हैं। इनमें अधिकांश ऐसे मतदाता हैं, जो अन्य राज्यों, जिलों या विधानसभा क्षेत्रों से आए हैं और जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं था।

22 जनवरी तक ही मान्य दावे-आपत्ति

जिले के सभी तहसील एवं नायब तहसील न्यायालयों में एसआईआर के अंतर्गत दावे-आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। नाम जोड़ने या संशोधन के लिए मतदाताओं को संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करना पड़ रहा है।

सोमवार को खंडवा तहसील न्यायालय में तहसीलदार महेश सोलंकी और नायब तहसीलदार महादेव राठौर की डबल बेंच द्वारा सुनवाई की गई। जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे थे, उनकी काउंसलिंग कर समय पर दस्तावेज पूरे करने की सलाह दी गई।

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी के बाद कोई भी दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही नए नाम जोड़ने या संशोधन की प्रक्रिया अलग से की जाएगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे