20 फरवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लेखक शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डे ला लीजयन डी'होनूर' से नवाजा गया।

भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए अग्निवीर भर्ती 2024-25 के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू हो चुके हैं। यह पंजीयन 13 फरवरी से शुरू हुए, इसकी अंतिम तारीख 22 मार्च है। सेना भर्ती कार्यालय महू ने आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का नोटिफिकेशन www.joinindianarmy.nic.in बेवसाइट पर जारी किया है। भर्ती के लिए आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा अप्रैल तथा मई महीने में होने की संभावना है।

इच्छुक युवा उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www. joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क तथा स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास, अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एसएसी और धर्मगुरु के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC Paper-1 Solved & Model Paper-20 रु

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika February 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान