पीएम मोदी ने 17 अक्टूबर 2023 को इसरो के वैज्ञानिकों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। गगनयान मिशन का रिव्यू किया। इस दौरान इसरो ने पीएम मोदी को बताया कि भारत का अपना स्पेस स्टेशन 2035 तक बन जाएगा। 2040 में पहले भारतीय को चांद पर भेजा जाएगा।
इसके अलावा इसरो ने कहा कि शुक्रयान और मंगलयान पर भी काम कर रहें हैं। अंतरिक्ष विभाग ने गगनयान मिशन की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें अब तक विकसित विभिन्न टेक्नोलॉजी जैसे ह्यूमन-रेटेड लॉन्च वाहन और सिस्टम क्वालिफिकेशन शामिल हैं। ह्यूमन-रेटेड लॉन्च व्हीकल के 3 मिशनों समेत करीब 20 बड़े टेस्ट की योजना बनाई गई है।Usefull Study Material from Pratiyogitanirdeshika - We Guarantee Your Success
LATEST VACENCIES
LATEST NEWS
USEFUL E-BOOKS
USEFUL MAGAZINE