डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली


डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। यह उनका दूसरा टर्म है। वे 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।

ट्रम्प की शपथ के दौरान उनकी पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। शपथ के बाद कुछ देर तक संसद का कैपिटल रोटुंडा हॉल तालियों से गूंजता रहा। अपनी स्पीच में ट्रम्प ने कहा कि भगवान ने अमेरिका को महान बनाने के लिए उन्हें बचाया।

इससे पहले जेडी वेंस ने अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

ट्रम्प ने सत्ता संभालते ही देश से लेकर विदेश तक अमेरिकी नीतियों में कई बड़े बदलाव लाने की बात की। उन्होंने विक्ट्री भाषण में देश में अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन करने और अवैध प्रवासियों को पकड़ कर बॉर्डर पर छोड़ने की पॉलिसी खत्म करने की बात कही। शपथ लेने के तुरंत बाद ट्रम्प ने केवल दो लिंगों को मान्यता देने की नीति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसमें यह कहा जाएगा कि अमेरिकी संघीय सरकार केवल दो लिंगों को पहचानेगी – पुरुष और महिला।

शपथ ग्रहण के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने संबोधन में कहा कि हम अगले कुछ दिनों में मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर देंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे