व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और सिरिल रामफोसा के बीच बहस


व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और सिरिल रामफोसा के बीच बहस

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच व्हाइट हाउस में बहस हुई थी। अब दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ भी ट्रंप की व्हाइट हाउस में तीखी नोकझोंक हो गई।

21 मई को ओवल ऑफिस में हुई इस बैठक के दौरान रामफोसा ने कतर से मिले ट्रंप के महंगे विमान पर चुटकी ली, जिस पर ट्रंप ने पलटकर कहा कि अगर दक्षिण अफ्रीका अमेरिका की एयरफोर्स को विमान देता तो वह उसे स्वीकार कर लेते।

इस बैठक में ट्रंप ने श्वेत किसानों के मुद्दे पर दक्षिण अफ्रीका में नरसंहार के आरोप लगाए और रामफोसा को एक वीडियो तथा कुछ लेख दिखाए। रामफोसा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, "साउथ अफ्रीका में अपराध तो है, लेकिन ज्यादातर पीड़ित अश्वेत हैं।" ट्रंप ने इस पर टोका कि टारगेट किलिंग में अश्वेत नहीं मारे जा रहे।

एक रिपोर्टर ने जब ट्रंप से कतर से मिले 400 मिलियन डॉलर के विमान को स्वीकार करने की नैतिकता पर सवाल किया, तो ट्रंप भड़क गए और रिपोर्टर को बेशर्म कह दिया। रामफोसा ने मजाक में कहा, "मेरे पास ट्रंप को देने के लिए कोई महंगा विमान नहीं है।"

भले ही बातचीत में कई बार तनावपूर्ण माहौल बना, फिर भी बैठक बिना किसी बड़ी टकराव के खत्म हुई। रामफोसा ने बाद में इस मुलाकात को अच्छी और सकारात्मक बताया।

सिरिल रामफोसा फरवरी 2018 से दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति हैं और 2017 से अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें देश के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे