डीपीबी ने 114 राफेल विमानों की खरीद को दी हरी झंडी | भारत-फ्रांस रक्षा सौदा


डीपीबी ने 114 राफेल विमानों की खरीद को दी हरी झंडी

देश की वायु रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा खरीद बोर्ड (डीपीबी) ने फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार अब यह प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) के समक्ष रखा जाएगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति से अंतिम स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

भारतीय वायु सेना ने पिछले वर्ष रक्षा मंत्रालय को 114 राफेल विमानों की आवश्यकता संबंधी औपचारिक प्रस्ताव सौंपा था। सूत्रों के अनुसार भारत और फ्रांस के बीच इस सौदे पर अगले महीने तक अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। यह सौदा अंतर-सरकारी समझौते (जी-टू-जी) के तहत होगा, जिससे बिना किसी बिचौलिए के सीधी खरीद और पारदर्शी डिलीवरी सुनिश्चित होगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अप्रैल में भारत ने नौसेना के लिए 63,000 करोड़ रुपये की लागत से 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद का समझौता किया था। इसमें 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान शामिल हैं, जिनकी आपूर्ति 2031 तक पूरी होने की संभावना है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे