आईआईटी मद्रास में सांस्कृतिक उत्कृष्टता कोटा से प्रवेश
आईआईटी मद्रास 2025-26 शैक्षणिक सत्र से सांस्कृतिक उत्कृष्टता कोटा लागू करेगा। इस कोटे के तहत प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में दो अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी। आईआईटी मद्रास इस कोटे को लागू करने वाला देश का पहला संस्थान बन गया है। इसका उद्देश्य ललित कला और संस्कृति में उत्कृष्टता हासिल करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना है।
कामकोटि के अनुसार, एफएसीई कोटे के तहत आईआईटी मद्रास के सभी बीटेक और बीएस पाठ्यक्रमों में दो-दो सीटें आवंटित की जाएंगी। इन दो सीटों में से एक महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को इस कोटे के तहत दाखिले के लिए आईआईटी मद्रास/एफएसीई प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण पोर्टल के जरिए नहीं, बल्कि आईआईटी मद्रास के बनाए गए अलग पोर्टल पर होगी।
अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी के अनुसार ललित कला और संस्कृति में उनकी उत्कृष्टता के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इन अंकों के आधार पर एफएसीई रैंक सूची (एफआरएल) तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों का जेईई (एडवांस्ड) 2025 उत्तीर्ण करना और सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) या श्रेणी-वार रैंक सूची में स्थान प्राप्त करना अनिवार्य है।
BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
MPPSC – Assistant Professor Exam Price Only – Rs250.
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
Aabkari Aarkshak 2024-25 Exam Price Only – Rs250.



