क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर का दबदबा


क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर का दबदबा

31वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा 5 जनवरी 2026 को की गई। इस समारोह में फिल्मों, टीवी और वेब सीरीज के उत्कृष्ट कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। यह भव्य कार्यक्रम अमेरिका के सांता मोनिका स्थित बार्कर हैंगर में आयोजित किया गया।

'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी बेस्ट फिल्म

इस साल की सबसे बड़ी विजेता रही 'वन बैटल आफ्टर अनदर', जिसने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। फिल्म के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन को बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान मिला। इसकी दमदार कहानी, विजुअल ट्रीटमेंट और निर्देशन ने इसे साल की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में शामिल कर दिया।

टिमोथी चालमेट और जेस्सी बकली चमके

टिमोथी चालमेट ने फिल्म 'मार्टी सुप्रीम' के लिए बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड जीता, जबकि जेस्सी बकली ने 'हैमनेट' में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट अभिनेत्री का सम्मान प्राप्त किया। सपोर्टिंग कैटेगरी में जैकब एलॉर्डी ने 'फ्रैंकनस्टीन' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता और एमी मैडिगन ने 'वेपन्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता।

'एडोलसेंस' सीरीज ने भी मारी बाजी

टीवी और लिमिटेड सीरीज में 'एडोलसेंस' ने कई पुरस्कार जीते। स्टीफन ग्राहम को बेस्ट एक्टर लिमिटेड सीरीज, ओवेन कूपर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और एरिन डोहर्टी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 'ऑल हर फॉल्ट' की सारा स्नूक को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला।

बेस्ट कॉमेडी और ड्रामा सीरीज

‘द स्टूडियो’ को बेस्ट कॉमेडी सीरीज का खिताब मिला। जीन स्मार्ट, जैनेल जेम्स और आइक बारिनहोल्ट्ज़ ने कॉमेडी सीरीज में अपने अभिनय के लिए अवॉर्ड जीते। ड्रामा सीरीज में ‘द पिट’ के नोआ वाइल और कैथरीन ला नासा, ‘सेवेरेंस’ के ट्रैमल टिलमैन और ‘प्लूरिबस’ की रिया सीहॉर्न को सम्मानित किया गया।

एनीमेशन और म्यूजिक अवॉर्ड्स

एनीमेशन और म्यूजिक में ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ को बेस्ट एनिमेटेड फीचर का अवॉर्ड मिला और इसके गाने 'गोल्डन' को बेस्ट सॉन्ग का सम्मान दिया गया। 'स्क्विड गेम' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज सीरीज और 'द सीक्रेट एजेंट' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड मिला। इस बार नई कैटेगरीज जैसे कास्टिंग और एंसेंबल भी जोड़ी गई। समारोह की मेजबानी चौथी बार चेल्सी हैंडलर ने की।

कुल मिलाकर, क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 ने कंटेंट, प्रदर्शन और क्रिएटिविटी के सभी स्तरों पर दर्शकों को यादगार अनुभव दिया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे