सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन


सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने 20 अगस्त को नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को उनका नामांकन पत्र सौंपा।

नामांकन के समय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

17 अगस्त को भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी, जिसके बाद जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की घोषणा की।

राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा, जिन्होंने 21 अगस्त को नामांकन दाखिल किया। विशेष बात यह है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रमुख तिथियाँ

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 25 अगस्त
  • वोटिंग और काउंटिंग: 9 सितंबर

यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक दिए गए इस्तीफे के कारण हो रहा है। धनखड़ की उम्र 74 वर्ष है और उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे