ग्वालियर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया। यह म्यूजियम दो आकर्षक गैलरी एवोल्यूशन ऑफ अर्थ और एवोल्यूशन ऑफ लाइफ में विभाजित किया गया है। ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित ऐतिहासिक विक्टोरिया मार्केट बिल्डिंग में स्थापित भारत के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। यह म्यूजियम भूविज्ञान, पृथ्वी की उत्पत्ति और मानव सभ्यता के विकास से जुड़ी अनूठी जानकारी का केंद्र है। इस संग्रहालय को दो आकर्षक गैलरी एवोल्यूशन ऑफ अर्थ और एवोल्यूशन ऑफ लाइफ में विभाजित किया गया है। यहां पृथ्वी की उत्पत्ति, डायनासोर का युग, पृथ्वी के केंद्रीय कोर और भूगर्भीय घटनाओं को अत्याधुनिक तकनीकों और लाइट इफेक्ट्स के साथ दिखाया गया है। म्यूजियम में ज्वालामुखी, भूकंप और महासागरों से संबंधित जानकारी बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की गई है। पहली गैलरी में पृथ्वी के विकास का बारीकी से वर्णन किया गया है। यहां यह समझाया गया है कि पृथ्वी कैसे बनी और उसके भीतर लावा, पर्वत निर्माण और ज्वालामुखी जैसे प्राकृतिक घटनाएं कैसे घटती हैं। दूसरी गैलरी में मानव सभ्यता के विकास को चित्रित किया गया है। इसमें डायनासोर की उत्पत्ति और विलुप्ति के साथ-साथ मानव जीवनक्रम का विवरण भी शामिल है।
p>प्रतियोगिता निर्देशिका–मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए खरीदे-2024 की परीक्षाओं हेतु 2025 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु
BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs
Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material
MPPSC – Assistant Professor Exam Price Only – Rs250.