गाजा युद्धविराम और बंधकों की रिहाई


गाजा में लड़ाई रूकी, तीन महिलाएँ की जाएंगी रिहा

गाजा में लड़ाई रूकी, और युद्धविराम समझौते के तहत तीन महिलाओं को हमास द्वारा रिहा किया गया है। रोमी गोनेन, एमली डेमेरी और डोरोन स्टीनब्रीचर नामक तीन महिलाओं की रिहाई समझौते के पहले चरण में की गई। इसी के साथ 33 बंधकों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन महिलाओं की रिहाई का स्वागत किया है।

गाजा में 15 महीने से ज्यादा चली लड़ाई में 46,913 फलस्तीनी मारे गए हैं। 19 जनवरी को समझौता लागू होने के बाद लड़ाई रुक गई। हालांकि समझौते को लागू करने में थोड़ी देरी हुई, क्योंकि हमास ने उन तीन महिलाओं के नामों की सूची देने में विलंब किया। अब तीनों महिलाओं को रिहा कर दिया गया है, और 33 बंधकों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

19 जनवरी को समझौता लागू होने के बाद उत्तरी गाजा में इजरायली बमबारी और गोलाबारी में 13 फलस्तीनी मारे गए। इजरायली सेना ने कहा कि उसने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। गाजा के मलबे के नीचे कई शव दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने का समय नहीं मिल सका है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी गाजा युद्धविराम समझौते के तहत तीन इजरायली बंधकों की रिहाई का स्वागत किया। व्हाइट हाउस के अनुसार, 471 दिन से कैद तीन इजरायली बंधकों को रिहा किया गया। गाजा में युद्ध में दो प्रतिशत से अधिक जनसंख्या मारी गई और 90 प्रतिशत लोग बेघर हो गए हैं। गाजा में लगभग 400 इजरायली सैनिक भी मारे गए हैं।

इजरायली विदेश मंत्री गिडिओन सार ने कहा कि हमास ने 18 घंटे देरी से तीन महिलाओं के नामों की सूची सौंपी, जिसके कारण समझौते को लागू करने में देरी हुई। यह तीन चरणों वाला युद्धविराम समझौता 42 दिनों तक चलेगा, और यदि सब कुछ ठीक रहा तो गाजा में स्थायी युद्धविराम हो सकता है।

समझौते से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया था कि यदि समझौते में कोई गड़बड़ी हुई तो इजरायल को हमले का अधिकार होगा। समझौते के तहत हर बंधक के बदले में इजरायल 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हमास छह हफ्तों में कुल 33 बंधकों को रिहा करेगा। यह अदलाबदली रेडक्रॉस के माध्यम से की जाएगी।

अनुमान है कि हमास और इस्लामिक जिहाद के पास 98 इजरायली और विदेशी बंधक हैं, जिनमें से आधे जीवित होने की उम्मीद है। कुछ बंधकों के शव भी हमास के पास हैं, जिन्हें वह इजरायल को सौंपेगा।


cccccccccccccccccccccccccccccccccccccccccccccccc




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे