क्लाउडिया गोल्डिन को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल

वर्ष 2023 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को प्रदान किया जाएगा। इसकी घोषणा 9 अक्टूबर 2023 को स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हंस एलेग्रेन ने की। उन्हें ये पुरस्कार महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों की समझ को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया। नोबेल समिति ने पुरस्कार की घोषणा के दौरान कहा कि गोल्डिन ने अपने शोध से सदियों से महिलाओं की कमाई और श्रम बाजार के परिणामों का पहला व्यापक विवरण प्रदान किया है। गोल्डिन यह पुरस्कार जीतने वाली दुनिया की तीसरी महिला हैं,