मुख्यमंत्री ने किया पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण


मुख्यमंत्री ने किया पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक का विधिवत लोकार्पण किया। यह लोक प्रथम चरण में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।

लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री पहले भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में लगी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें मंदिर की पूर्व और वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया है। उन्होंने पालकी में रजत प्रतिमा के रूप में विराजित भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ई-कार्ट में बैठकर पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण किया और इसकी भव्यता का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने 22 फीट ऊंचे त्रिनेत्र रुद्राकनी का अनावरण किया, जो भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का दिव्य आभास कराता है।

एमपी थियेटर परिसर स्थित यज्ञशाला में मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी। पशुपतिनाथ लोक मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसे नई और भव्य सौगात मिली है। शिवना नदी के समीप स्थित यह लोक पहले से अधिक आकर्षक एवं मनमोहक हो गया है।

चार प्रवेश द्वारों के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की गई है। ओपन एयर थिएटर बनाया गया है, जहां सांस्कृतिक और रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। प्रतीक्षालय और प्राथमिक चिकित्सा कक्ष भी बनाए गए हैं।

मंदिर परिसर में शिव लीलाओं पर आधारित म्यूरल वॉल, पशुपतिनाथ महादेव प्रतिमा के इतिहास पर आधारित पेंटिंग्स, सत्संग भवन, उद्यान, शिव स्तंभ, सेल्फी प्वाइंट और सुव्यवस्थित पाथवे बनाकर परिसर को तीर्थनगरी के रूप में विकसित किया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायकगण और प्रशासनिक अधिकारी जैसे एडिशनल कमिश्नर, पर्यटन सचिव श्री दिलीप कुमार यादव, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग और पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा उपस्थित रहे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे