कैलिफोर्निया में दिवाली अब आधिकारिक राज्य अवकाश


कैलिफोर्निया में दिवाली अब आधिकारिक राज्य अवकाश

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए दिवालीराजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दे दी है। इस घोषणा के साथ कैलिफोर्निया, पेंसिल्वेनिया और कनेक्टिकट के बाद अमेरिका का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसने दिवाली को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

गवर्नर गेविन न्यूसम ने विधानसभा विधेयक AB-268 पर हस्ताक्षर कर इसे कानून में बदल दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव विधानसभा सदस्य दर्शना पटेल और ऐश कालरा द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

गवर्नर ने इसे सांस्कृतिक विविधता को अपनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। इंडियास्पोरा संस्था ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कैलिफोर्निया में रहने वाले 10 लाख से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

नए कानून के अनुसार, कैलिफोर्निया में सरकारी स्कूलों और सामुदायिक कॉलेजों को दिवाली पर बंद रखने की अनुमति दी जाएगी। राज्य के कर्मचारी दिवाली पर एक दिन की छुट्टी ले सकते हैं और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अनुपस्थिति की छूट दी जाएगी।

इस कानून में यह भी मान्यता दी गई है कि दिवाली हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश दिवाली को आधिकारिक रूप से मान्यता देने वाले पहले राष्ट्रपति थे।

अमेरिका के अलावा फिजी, गयाना, मॉरीशस, म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में भी दिवाली के दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। वहीं कनाडा, ब्रिटेन, थाईलैंड और मलेशिया में दिवाली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, हालांकि वहां यह सरकारी छुट्टी नहीं होती।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे