बागची संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में 16 अक्टूबर 2023 को भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। वह भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) के 1995 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने मार्च 2020 में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में पदभार संभाला था।