Axiom-4 मिशन अब 22 जून को होगा लॉन्च | नासा-इसरो संयुक्त मिशन


Axiom-4 मिशन अब 22 जून तक स्थगित

नासा और इसरो के Axiom-4 मिशन का लॉन्च एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। अब यह मिशन 22 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होगा।

हाल ही में ISS के ज्वेज्दा सेवा मॉड्यूल के पिछले हिस्से में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी कारण नासा ने निर्णय लिया है कि अंतरिक्ष स्टेशन का पूर्ण मूल्यांकन करने के बाद ही मिशन लॉन्च किया जाएगा।

यह मिशन नासा, इसरो, Axiom Space और SpaceX के संयुक्त प्रयास से लॉन्च किया जाएगा। इस अभियान में नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन और इसरो के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं।

इससे पहले भी इस मिशन को 19 जून को लॉन्च किया जाना था, लेकिन फाल्कन 9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीक की वजह से इसे टालना पड़ा था।

अब सभी मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यह महत्वपूर्ण मिशन 22 जून, 2025 को लॉन्च होगा। यह मिशन भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते अंतरिक्ष सहयोग का प्रतीक है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे