30 सितंबर को सौरव घोषाल, महेश मनगांवकर और अभय सिंह की टीम ने एशियन गेम्स 2023 स्कैश टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
1 अक्टूबर को अविनाश साबले ने एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में 8:19:53 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में स्पर्धा में सरोज कुमार ने रजत तो जिनसन जॉनसन ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिलाओं के 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में हरमिलन बैंस रजत पदक जीतने में कामयाब रही।
इसके अलावा पुरुषों के लॉन्ग जंप के स्पर्धा में भी मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। मुरली सिर्फ 0.03 मीटर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। वहीं महिलाओं के 800 मीटर हेप्टाथलॉन स्पर्धा में नंदनी अगसारा ने कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। वहीं महिलाओं के चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा पूनिया ने 58.62 मीटर का थ्रो करते हुए कांस्य पदक जीता। भारत ने 1 अक्टूबर तक कुल 53 पदक जीते।