संस्कृत विद्यालयों की नवीन संबद्धता एवं नवीनीकरण हेतु आवेदन शुरू


संस्कृत विद्यालयों की नवीन संबद्धता एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, मध्य प्रदेश द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वर्तमान में प्रचलित पाठ्यक्रम के आधार पर प्रदेश के शासकीय/आदर्श संस्कृत विद्यालय, अशासकीय संस्कृत विद्यालय, शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, परम्परागत सामान्य संस्कृत विद्यालय एवं प्राच्य आवासीय संस्कृत विद्यालय (छात्रावास युक्त) को संस्थान से नवीन संबद्धता प्राप्त करने अथवा संबद्धता नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह आवेदन प्रक्रिया सोमवार, दिनांक 05 जनवरी 2026 से एमपी ऑनलाइन के माध्यम से शुरू हो चुकी है। सभी पात्र संस्थान निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। एमपी ऑनलाइन पर नवीन संबद्धता अथवा संबद्धता नवीनीकरण का आवेदन करने के पश्चात, संबंधित विद्यालयों को आवेदन की हार्डकॉपी 15 फरवरी 2026 तक संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.mpssbhopal.org पर उपलब्ध है। साथ ही, कार्यालयीन दिवसों में संस्थान के दूरभाष नंबर 0755-2576214, 0755-2576215 एवं 0755-2576209 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे