अनंत अंबानी को पशु संरक्षण के लिए ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड


अनंत अंबानी को पशु संरक्षण के लिए ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनंत अंबानी को अमेरिका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में 'ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वनतारा के जरिए जानवरों के बचाव, इलाज, पुनर्वास और संरक्षण में उनके नेतृत्व के लिए दिया गया। इस उपलब्धि के साथ अनंत अंबानी ने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया है। वह इस सम्मान को पाने वाले सबसे युवा और पहले एशियाई व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले यह अवॉर्ड अमेरिकी राष्ट्रपतियों जॉन एफ कैनेडी और बिल क्लिंटन सहित हॉलीवुड हस्तियों और कई वैश्विक नेताओं को दिया जा चुका है।

ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड अनंत अंबानी से पहले जॉन एफ कैनेडी और बिल क्लिंटन को दिया जा चुका है। इस सम्मान के साथ एक बार फिर 'वनतारा' का काम दुनिया के सामने चर्चा में आ गया है। वनतारा आज दुनिया के सबसे अलग और बड़े वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट्स में शामिल है। यहां घायल, बीमार और संकट में पड़े जानवरों को नई जिंदगी देने के साथ-साथ विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने और उन्हें दोबारा सुरक्षित माहौल में लौटाने के लिए लगातार काम किया जाता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे