अमरनाथ यात्रा 2026 पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू


अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू

श्री बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा 2026 के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी दी है और यात्रा प्रारंभ होने की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

श्राइन बोर्ड ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित बैंकों की शाखाओं में पंजीकरण की व्यवस्था की है। कुल 554 शाखाओं में पंजीकरण किया जाएगा।

इन बैंकों में होगा पंजीकरण

  • पंजाब नेशनल बैंक
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • जम्मू-कश्मीर बैंक
  • यस बैंक

जम्मू-कश्मीर के डोडा, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर, रियासी, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में इन बैंकों की विभिन्न शाखाओं में अग्रिम पंजीकरण किया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • 9 अप्रैल के बाद जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही मान्य होगा
  • न्यूनतम आयु: 13 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 70 वर्ष
  • आधार आधारित बायोमैट्रिक पंजीकरण अनिवार्य
  • प्रत्येक यात्री के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र आवश्यक
  • पंजीकरण शुल्क: ₹150 प्रति व्यक्ति

श्राइन बोर्ड ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मान्यता प्राप्त डॉक्टरों और अस्पतालों की सूची भी जारी की है, जहां से वैध स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सकता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे