अमरावती बनेगा दुनिया का पहला 100% नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित शहर
आंध्र प्रदेश की भावी राजधानी अमरावती इतिहास बनाने की राह पर है। यह शहर पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होने वाला दुनिया का पहला शहर बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। शहर के योजनाकार एक आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल 'पीपुल्स कैपिटल' बनाने की तैयारी में हैं।
अधिकारियों के अनुसार, 2,700 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करने की महत्वाकांक्षी योजना के साथ इस शहर का इरादा सौर, पवन और जलविद्युत जैसे टिकाऊ स्रोतों से अपनी सभी बिजली की ज़रूरतों को पूरा करना है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की महत्वाकांक्षी नई राजधानी शहर परियोजना भारत की नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु कार्रवाई के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कृष्णा नदी के किनारे बनने वाली इस नई राजधानी की आधारशिला इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे जाने की संभावना है।
65,000 करोड़ रुपये की यह परियोजना 217 वर्ग किलोमीटर में फैली होगी। जबकि आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र 8,352 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत है।