69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 17 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया । भारतीय सिनेमा में 2021 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित करने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इसके तहत प्रमुख पुरस्कारः-
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार आर. माधवन द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार माधवन को रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में उनके काम के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अल्लू अर्जुन को तेलुगु फिल्म पुष्पा: द राइज में उनके अभिनय के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हिंदी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके अभिनय के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को दिया गया। राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार द कश्मीर फाइल्स को दिया गया।